सुलई phc का भारत सरकार की टीम ने किया निरीक्षण
Total Views : 739
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ नितेश पटेल, सराडा

खेरवाड़ा- दिलखुश सालवी।राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सुलई का भारत सरकार की टीम ने निरिक्षण किया । 

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया की सुलई केंद्र राज्य स्तर पर प्रमाणित हो चूका है।इसके बाद राज्य सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन के लिए प्रस्तावित किया।

इसी क्रम मे 29 एवं 30 अगस्त को भारत सरकार से संजुला वर्मा एवं दिनेश कुमार जांगिर निरिक्षण के लिए पहुचे। 

 उप निदेशक उदयपुर संभाग व अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया की टीम ने अस्पताल की साफ सफाई बायो बेस्ट प्रबंधन प्रसव कक्ष निशुल्क जाँच एवं दवा वितरण उपकरणो की उपलब्धता ओर मानव संसाधन आदि मानको की जाँच की। 

चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोहर लाल सभी डिपार्टमेंट देख रहे कर्मचारी जनरल एडमिन प्रवीण कुमार नायक,प्रसव कक्ष कल्पना मीणा,लैब प्रियंका पटेल,opd गणेश कलाल,फार्मेसी मयूर मीणा, आईपीडी तनवी जैन,नेशनल हेल्थ प्रोग्राम भारती सिस्टर,कविता जोशी साथ ही आईटी डिपार्टमेंट विनोद प्रजापत,संजय सालवी,जीतेन्द्र,पूनम, प्रजापत,आशा,सविता एवं रेखा नाई  नारायण साफ सफाई से शांतिलाल सभी विभागों की जानकारी दी ओर पूछे गए सवालों का आत्म विश्वास से जबाब दिया।खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण मीणा ने आश्वावत किया की सेवाओं मे निरंतर सुधार होगा ओर खेरवाड़ा के अन्य स्वास्थ्य केंद्र भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित करवाये जायेंगे।