भाजपा मण्डल फलासिया ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम
Total Views : 144
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

फलासिया। भारतीय जनता पार्टी मण्डल फलासिया द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मण्डल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों—भेरुजी मंदिर फलासिया, पी.एच.सी. कोल्यारी, मादड़ी एवं सोम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रमों में बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान भाजपा मण्डल प्रतिनिधि भोपाल सिंह शक्तावत, मण्डल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, मण्डल महामंत्री पुरण सिंह, जगदीश कसौटा, युवा मोर्चा महामंत्री, भगवत सिंह पंवार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल लौहार, समाजसेवी मोहनलाल ननामा, विनोद पारगी, पी.एच.सी. प्रभारी डॉ. शुभम, मनीष लौहार, कालूलाल डगाचा, महेंद्र लौहार, विधानसभा प्रभारी मुकेश माली, जिला परिषद सदस्य धुलाराम भगोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रमों के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समरसता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।