फूल चंद लोढा आदर्श विद्या मन्दिर देवास मे हुआ प्रवेशोत्सव का आयोजन।
Total Views : 915
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज़ 24/ धनराज गरासिया, पानरवा

पानरवा। वनांचल शिक्षा समिति उदयपुर द्वारा संचालित श्री फूलचंद लोढ़ा आदर्श विद्या मंदिर देवास में प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमें सोलह संस्कारों में एक हवनयज्ञ संस्कार एवं विद्यारम्भ संस्कार  का विधि विधान से हवनयज्ञ कर पूर्णाहुति दी गयी, हवन पंडितजी विशाल पालीवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमे अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने आहुतियां दी एवं श्रेष्ठ शिक्षा के आशीर्वाद की मंगल कामना की। प्रांत कार्यालय से अनौपचारिक सह शिक्षा प्रमुख श्रीमान सुरेश  परिहार व वनांचल शिक्षा समिति के सह सचिव श्रीमान कुंज बिहारी शर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष कौशल  लोढ़ा, हिम्मत राम जोशी,भगवत सिंह  झाला, ग्राम प्रमुख श्री ओमप्रकाश  गुर्जर विद्या मंदिर के आचार्या सुष्मिता चौहान, कैलाश कुंवर राणावत उपस्थित रहे! अतिथियों को प्रधानाध्यापक नेपाल सिंह झाला आचार्य शंभू लाल गोरना द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया ! भाईसाहब सुरेश परिहार  द्वारा सोलह संस्कारों एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया तथा कुंज बिहारी शर्मा द्वारा विद्यार्थी के पंच लक्षण के बारे में बताया गया अंत मे आरती एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया !