रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल
उदयपुर | भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर द्वारा शहर में भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
संस्थान के संस्थापक दिनेश माली के नेतृत्व में कोर्ट चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा और सामाजिक एकता का अनूठा संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष, उनके सामाजिक न्याय के आंदोलन और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जागरूक होकर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें।
इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में बंशीलाल कुमार, देवेंद्र पटेल, शर्मिला माली सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
