रिपोर्ट - पवन लौहार, फलासिया
5 साल से खराब पड़ा हेडपंप, प्यासा बुरावाड़ा — जिम्मेदार मौन
Total Views :
90
फलासिया। पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत गुराड़ के गांव बुरावाड़ा में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। गांव का हेडपंप पिछले पांच वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन आज तक इसे ठीक कराने की कोई ठोस पहल नहीं की गई। नतीजतन ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। महिलाओं और बच्चों को रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि बुरावाड़ा के खराब हेडपंप को तत्काल दुरुस्त कर पेयजल संकट से राहत दिलाई जाए।
