फलासिया क्षेत्र में बारिश का दौर थमा, सुबह बूंदाबांदी के बाद निकली धूप
Total Views : 162
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

फलासिया। क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ होने लगा और धूप निकल आई। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को लोगों को राहत मिली।

सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। इसके बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मौसम में नमी बनी रही और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रही।

मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से उदयपुर संभाग सहित फलासिया क्षेत्र में फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे में किसानों और आमजन को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।