एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
फलासिया। फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंबासा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री सुरेन्द्र कुमार सीपा, सहायक प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी भेरूलाल मेघवाल तथा कनिष्ठ सहायक शंकर लाल गमेती उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान सहायक प्रभारी भेरूलाल मेघवाल द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा सारदा देवी/रूपलाल की 6 माह पुरानी पेंशन चालू की गई। वहीं विवाह प्रमाण पत्र भी जारी किया गया, जिस पर लाभार्थी ने प्रसन्न होकर सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 जन्म प्रमाण पत्र एवं 6 मृत्यु के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 20 अन्य प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 6 नामांतरण के मामले सुलझाए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासक श्री दिलीप खराड़ी, ग्राम विकास अधिकारी मोहन लाल मीणा, ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड पंच तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
