रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। जनजाति बहुल झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व का पल है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं "पहाड़ी नाथ ज्योतिष कर्मकांड" के संचालक शास्त्री निलेश भट्ट को विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग (WCEPC) ने बड़ा सम्मान देकर नवाजा है। आयोग ने उन्हें "Honorary Doctorate in Social Work & Astrology" की उपाधि के साथ-साथ "नेशनल मेंबर" के पद से भी सम्मानित किया है। इस खबर के सामने आते ही क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया।
वर्षों की तपस्या का मिला फल
शास्त्री निलेश भट्ट लंबे समय से समाजसेवा, धार्मिक जागरूकता, ज्योतिष विद्या एवं वैदिक कर्मकांड के क्षेत्र में अनवरत सेवारत हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया जा रहा है। शुभचिंतकों का कहना है कि उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य, संस्कृति संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान समूचे समाज के लिए मिसाल हैं।
बधाइयों का लगा तांता
सम्मान की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों, शिष्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह जनकल्याण, संस्कृति संरक्षण एवं मानव सेवा के पुनीत कार्यों को आगे बढ़ाते रहें।
