झाड़ोल, फलासिया, ओगणा में एसटी महिला तो कोटड़ा में एसटी ओपन प्रधान पद आरक्षित
Total Views : 129
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

आज हुई आरक्षण लॉटरी, कल सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी

उदयपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर जिले में आज जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया के बाद जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई। 

उदयपुर जिले की झाड़ोल, फलासिया और ओगणा पंचायत समितियों में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला (एसटी महिला) के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं कोटड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए आरक्षित किया गया है।

पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण

झाड़ोल पंचायत समिति – 15 वार्ड

एसटी ओपन – वार्ड 1, 3, 9, 10, 12, 13

एसटी महिला – वार्ड 4, 6, 11, 14, 15

अनारक्षित ओपन – वार्ड 7, 8

अनारक्षित महिला – वार्ड 2, 5

फलासिया पंचायत समिति – 15 वार्ड

एसटी ओपन – वार्ड 5, 6, 8, 11, 12, 14, 15

एसटी महिला – वार्ड 2, 3, 7, 9, 10, 13

अनारक्षित ओपन – वार्ड 1

अनारक्षित महिला – वार्ड 4

ओगणा पंचायत समिति – 15 वार्ड

एससी ओपन – वार्ड 3

एसटी ओपन – वार्ड 2, 4, 5, 6, 14

एसटी महिला – वार्ड 9, 10, 11, 12, 13

अनारक्षित ओपन – वार्ड 7, 15

अनारक्षित महिला – वार्ड 1, 8

कोटड़ा पंचायत समिति – 17 वार्ड

एसटी ओपन – वार्ड 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 11

एसटी महिला – वार्ड 4, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16

अनारक्षित ओपन – वार्ड 17 

कल सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी

आज प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद कल उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों और ग्रामीणों की नजर अब सरपंच एवं वार्ड पंचों की लॉटरी पर टिक गई है।