एनपी न्यूज 24/गजेन्द्र लोहार, बिछीवाड़ा
बिछीवाड़ा। पंचायती राज चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। ग्राम पंचायत की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को आम सूचना जारी कर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं भावी उम्मीदवारों को आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी गई।
सूचना के अनुसार बिना अनुमति सार्वजनिक, सरकारी या निजी संपत्तियों, भवनों एवं दीवारों पर चुनावी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने तथा नारे लिखने पर रोक रहेगी। पहले से लगी चुनावी प्रचार सामग्री को भी संबंधित व्यक्ति या उम्मीदवार द्वारा तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत प्रशासन ने सभी से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग की अपील की है।
जारीकर्ता: ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा, पंचायत समिति फलासिया, जिला उदयपुर।
