मेवाड़ा प्रजापत (कुम्हार) समाज झालावाड़ वाकल भाडेर चोखले का आयोजन
Total Views : 86
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

मेवाड़ा प्रजापत प्रीमियर लीग सीजन 5 की चैम्पियन बनी ईड़ाना क्लब वास 

उदयपुर। मेवाड़ा प्रजापत समाज झाड़ोल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 'मेवाड़ा प्रजापत प्रीमियर लीग' सीजन 5 का समापन सोमवार को मगवास के खेलने मैदान पर हुआ। मेवाड़ा प्रजापत समाज झालावाड़- वाकल-भाडेर चोखला की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के 88 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

आयोजक मंडल के सदस्य पंकज प्रजापत ने बताया की प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला लीशा 11 वर्सेज आरआरआर ओगना के बीच खेला गया जिसमे तीन बार की चेम्पियन आरआरआर को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेमीफाइनल में इडाना क्लब वास वर्सेज चारभुजा क्लब अटाटिया के बीच हुआ, इडाना ने पहले खेलते हुए तय 10 ओवर में 98 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके सामने चारभुजा क्लब मात्र 29 रन पर सिमट गई।

टूर्नामेंट में चेम्पियनशिप के लिए इडाना क्लब वास वर्सेज लीशा 11 में रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लीशा 11 ने तय 12 ओवर में 78 रन बनाए, जिसके जबाव में इडाना क्लब वास की ओर से नितेश के 9 गेंदों में 20 रन की बदौलत 8.3 ओवर में हीं जीत हासिल कर चेम्पियनशिप अपने नाम की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विष्णु प्रजापत प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीयादे प्रजापति उत्थान संयुक्त मोर्चा राजस्थान, अध्यक्षता नाथूलाल कुम्हार, अति विशिष्ट अतिथि पन्नालाल कोल्यारी, चम्पालाल ढीमड़ी, युवामंडल अध्यक्ष रमेश प्रजापत, मोहनलाल झाड़ोल, मीठालाल थोबावाड़ा, चम्पालाल, जगदीश बिछिवाडा, शंकरलाल सुंदरवास, शंकरलाल एलआईसी, पिंटू उदयपुर, सहित भामाशाह एवं समाज जन बतौर अतिथि उपस्थित रहें।

आयोजक मंडल के पंकज ढीमड़ी, भरत गोराणा,हितेश झाड़ोल, दीपक गोराणा, भरत खाखड़, मोहन खाखड़, विजय ने प्रतियोगिता का संयोजन किया।

कार्यक्रम में विजेता, उपविजेता टीम एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी एवं भामाशाह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन पंकज प्रजापत ढीमड़ी ने किया।