कम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, गेहूं की बुवाई प्रभावित; चना की ओर बढ़ा रुझान
Total Views : 87
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ न्यूज नेटवर्क, फलासिया

फलासिया। फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र में इस वर्ष कम बारिश होने के कारण किसानों को रबी फसल की बुवाई के दौरान पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की कमी और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से खेती-किसानी पर इसका असर दिखाई देने लगा है।


क्षेत्र में गेहूं की बुवाई को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के पानी की कमी के चलते गेहूं की अच्छी उपज लेना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसान गेहूं की बजाय चने की बुवाई करना अधिक उचित समझ रहे हैं।


पानी की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के कई किसान चने की फसल की ओर रुख कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए फसल का चयन करना जरूरी हो गया है।


कम बारिश के चलते इस बार रबी सीजन में फसलों का रकबा और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। ऐसे में क्षेत्र के किसानों को अच्छी बारिश और सिंचाई के पर्याप्त पानी की उम्मीद है।