खेराड स्कूल प्रशासन ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का किया स्वागत
Total Views : 57
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24 गजेन्द्र/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

फलासिया। पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत देवड़ावास के नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश कटारा, उपसरपंच बाबुलाल कटारा एवं वार्ड पंचों का खेराड स्कूल प्रशासन द्वारा पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश लोहार एवं विद्यालय स्टाफ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवड़ावास के वार्ड पंच रमेश अहारी, देवु कुमारी अहारी, किशन लाल पारगी, सुमित्रा देवी, मंजु देवी, लालू राम एवं लक्ष्मी लाल दामा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की मौजूदगी में विद्यालय परिवार ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में उपसरपंच एवं वार्ड पंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन की ओर से किए गए इस स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विद्यालय परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।