एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, बिछीवाड़ा
फलासिया । पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित सरपंच किरण देवी, उपसरपंच नरेश पुरी गोस्वामी एवं वार्ड पंच ढोल-नगाड़ों के साथ पंचायत पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सरपंच किरण देवी, उपसरपंच नरेश पुरी गोस्वामी सहित वार्ड पंचों ने पद एवं जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी गुलाब चंद महावर एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फतेह लाल भाट भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद गोविंद श्याम मंदिर में गोविंद श्याम समिति की ओर से सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उपरणा ओढ़ाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का माहौल रहा।
कार्यक्रम में वार्ड पंच भगवती शर्मा, डाडम चन्द तेली, सुखलाल ननामा, हरिश भगोरा , एवं पुष्पा डगाचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
