झाड़ोल में मैक्स और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Total Views : 1,138
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

झाड़ोल। क्षेत्र के उण्डावेला स्थित नेशनल हाईवे-58ई पर रविवार को मैक्स वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहनलाल पटेला (45) पुत्र जीवा, निवासी बेडनपाड़ा, थाना बाघपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार झाड़ोल की ओर आ रहा था। इसी दौरान उण्डावेला के पास नेशनल हाईवे-58ई पर मैक्स वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ने जान गंवा दी।


घटना की सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का विस्तृत विवरण पुलिस जांच के बाद सामने आएगा।