विश्व पुस्तक दिवस पर अधिकारियों का सम्मान, साकेत साहित्य संस्था ने भेंट की पुस्तक
Total Views : 128
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

झाड़ोल (उदयपुर)। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर साकेत साहित्य संस्था, जिला उप शाखा उदयपुर द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के जिला अध्यक्ष मदन जोशी, सचिव अनिता जैन, महिला मंत्री सिद्धि जैन, सदस्य खुमाण जी शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश जोशी सहित अन्य सदस्यों ने उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी एवं तहसीलदार सीताराम खटीक को संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तक “जल ही जीवन है” भेंट की। साथ ही उपरणा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने साकेत साहित्य संस्था की साहित्यिक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही तथा विश्व पुस्तक दिवस को ज्ञान और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया गया।