एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
फलासिया (उदयपुर)। पंचायत समिति फलासिया क्षेत्र में ग्राम विकास रथ द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित करने की पहल भी की गई।
ग्राम विकास रथ का भ्रमण ग्राम पंचायत सरादित, मादड़ी, खाटीकमदी, मादला और उपली सिगरी में किया गया। प्रत्येक स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान माननीय जनजाति मंत्री बाबूलाल जी खराड़ी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने योजनाओं को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि जागरूकता ही विकास का पहला कदम है।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पी.पी.ओ. एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र भी पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रवासी प्रभारी मुकेश जी माली, भाजपा मंडल फलासिया अध्यक्ष भैरू लाल जी प्रजापत, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य धुला राम जी भगोरा, मंडल कार्यक्रम संयोजक भैरू लाल जी कलाल, युवा नेता पंकज जी तेली सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
साथ ही प्रशासनिक स्तर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रकाश चंद भील, तहसीलदार अभिषेक दरगा, सहायक विकास अधिकारी धनराज जी नथात, वरिष्ठ सहायक एवं संस्थापन प्रभारी गोपाल लाल लोहार, शांति लाल दरांगी, पटवारी कुलदीप प्रजापत तथा कृषि पर्यवेक्षक कमलेश जोशी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
ग्राम विकास रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का यह प्रयास प्रभावी साबित हो रहा है, जिससे पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल रहा है और प्रशासन व आमजन के बीच संवाद भी मजबूत हो रहा है।
