झाड़ोल में जनगणना कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Total Views : 285
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

झाड़ोल। उपजिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा द्वारा झाड़ोल क्षेत्र में जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार सीताराम जी, सहायक चार्ज अधिकारी विजय दोशी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रमेश टेलर तथा प्रगणक तनमय जैन भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मकानों के चिन्हीकरण कार्य का अवलोकन किया। उपजिला जनगणना अधिकारी श्री पुनीत शर्मा ने संबंधित कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य पूर्ण सावधानी, पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाए। उन्होंने मकानों के सही चिन्हीकरण एवं रिकॉर्ड संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जनगणना प्रक्रिया को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया।