29 जून को हर ग्राम पंचायत में होगी 'विशेष ग्राम सभा', प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची पर लगेगी अंतिम मुहर आवास प्लस-
Total Views : 572
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

आवास प्लस-2024 सर्वे के पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, आपत्ति और सुझाव भी होंगे स्वीकार

झाड़ोल। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवास प्लस-2024 सर्वे के आधार पर तैयार की गई ड्राफ्ट वरीयता सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन 29 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में किया जाएगा। ग्राम सभा में कच्चे मकान एवं आवासविहीन पात्र परिवार अपनी पात्रता प्रस्तुत कर सकेंगे तथा सूची का अवलोकन कर आपत्ति या सुझाव भी दर्ज करा सकेंगे।

ग्राम सभा में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति ग्राम सभा के निर्णय से असहमत है तो वह 7 दिनों के भीतर जिला कलेक्टर के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकेगा।

इसी ग्राम सभा में 'विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G)' योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत ढांचे, आजीविका विकास एवं जलवायु अनुकूल विकास कार्यों के प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि गांवों के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार की जा सके।

प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक ग्रामीणों से अपील की है कि वे 29 जून को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उपस्थित होकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।