एनपी न्यूज 24/गजेन्द्र लोहार, डेस्क
फलासिया। श्री गोविन्द श्याम मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में एक वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से मुख्य पुजारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सेवाकाल के दौरान श्री ठाकुर जी की नियमित पूजा-अर्चना, श्रृंगार एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मंदिर की धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाया गया।
मंदिर समिति ने बताया कि मुख्य पुजारी के सेवाकाल में तुलसी विवाह सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं को श्री गोविन्द श्याम जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का अवसर मिला। इन आयोजनों की यादें मंदिर से जुड़े भक्तों के लिए हमेशा स्मरणीय रहेंगी।
समिति ने बताया कि मंदिर में सेवा कार्य मुख्य रूप से तीन पुजारी परिवार वर्षों से मिलकर करते आ रहे हैं। इन परिवारों द्वारा मंदिर की पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक सेवा व्यवस्थाओं में निरंतर सहयोग दिया जाता रहा है। इसी परंपरा के तहत पुजारी परिवारों द्वारा पीढ़ियों से मंदिर सेवा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर मणीलाल पुजारी द्वारा पंचांग अमृत स्नान करवाने के बाद गांव के अन्य श्रद्धालुओं की मौजूदगी में श्री ठाकुर जी की सेवा का दायित्व नए मुख्य पुजारी को सौंपा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक विधि के साथ सेवा परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई।
समिति ने मुख्य पुजारी के एक वर्ष के सेवाकाल में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य, पूजा-अर्चना, श्रृंगार तथा धार्मिक आयोजनों में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। समिति एवं श्रद्धालुओं ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की मंगलकामना की।
वर्तमान में श्री गोविन्द श्याम मंदिर की मुख्य पुजारी सेवा का दायित्व दुर्गा शंकर औदिच्य संभालेंगे। वे आगामी दो वर्षों तक निरंतर श्री ठाकुर जी की पूजा-अर्चना एवं मंदिर की सेवा का दायित्व निभाएंगे। इस दोहरान अजय कुमार पुजारी, रमेश चन्द्र औदिच्य, भानु कुमार औदिच्य, भगवती लाल शर्मा, गोविन्द श्याम समिति के अन
अध्यक्ष भवर लाल सुथार, महेंद्र कुमार सुथार, पुनमचन्द लोहार सहित बडी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित रहे।
