हाथो हाथ पेंशन का पीपीओ मिलने पर नवली बाई व सरदारी बाई के चेहरे पर खुशी की लहर
Total Views : 360
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/कल्पेश जाबला, खरडिया

फलासिया। पंचायत समिति फलासिया के ग्राम पंचायत खरडिया में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का फोलोअप शिविर का आयोजन सह प्रभारी सहायक विकास अधिकारी धनराज नथात, सहायक प्रभारी भैरूलाल मेघवाल, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रूपलाल वाहिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल पारगी, किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष एवं लेम्पस अध्यक्ष शंकरलाल पटेल, प्रशासक सुखलाल कोपसा, निर्वतमान उप सरपंच बद्रीलाल कटारा, पूर्व उप सरपंच मन्नालाल डूंगरी, पटवारी विष्णु प्रसाद खराडी, समाज कल्याण कन्हैयालाल चव्हाण, पीईईओ हिरालाल पटेल, समाज कल्याण विभाग कन्हैयालाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी बाबुलाल वडेरा, कनिष्ठ चुन्नीलाल गाडरी समेत 22 विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजुद थे।

शिविर में नामान्तरण 6. बंटवाडा 1 नवीन पेंशन स्वीकृत 3. जन्म प्रमाण 5. मृत्यू प्रमाण पत्र 6. नवीन जॉब कार्ड 20

जारी किये गये। शिविर में नला बडा में नवीन राशन सेन्टर, खरडिया पटवार मण्डल कार्यालय की भूमि आवंटन, बिला नाम जमीन का आबादी विस्तार समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में तीन जनो की हाथों हाथ पेंशन स्वीकृत होने पर चेहरे पर खुशी छा गई। शिविर में सभी वार्डपंचो समेत सैकडो ग्रामीणो ने भाग लिया।