श्रावण मास में श्री गोविंदश्याम मंदिर में नियमित सत्संग
Total Views : 271
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। क्षेत्र में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्री गोविंदश्याम मंदिर बिछीवाड़ा में श्री गोविंदश्याम भजन मंडली द्वारा नियमित सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर सेवा समिति बिछीवाड़ा की ओर से सभी भक्तजनों से सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान की भक्ति का आनंद लेने की अपील की गई है।

मंदिर सेवा समिति के अनुसार 30 जुलाई 2026 से श्रावण मास के दौरान मंदिर प्रांगण में नियमित रूप से सत्संग किया जा रहा है। सत्संग का समय रात 8:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक भक्तजन अपनी यथाशक्ति के अनुसार सत्संग में प्रसाद की व्यवस्था करना चाहते हैं तो समिति सदस्यों से संपर्क कर प्रसाद की व्यवस्था सुनिश्चित कर सेवा का आनंद ले सकते हैं।

प्रसाद व्यवस्था के लिए भक्तजनों की सूची भी जारी की गई है। इसमें 30 जुलाई को श्रीमती प्रेमबाई/भंवर जी भराड़ा, 5 अगस्त को श्री मन्नालाल जी टोकरिया, 6 अगस्त को श्री पन्नालाल जी वायडा (सब्जी वाले), 7 अगस्त को श्री गजेंद्र लोहार/खेमराज जी (RCC वाले), 8 अगस्त को श्री पूजा जी वांगरिया/उदा जी, 9 अगस्त को श्री केशा जी मंदावत, 10 अगस्त को श्री दिनेश जी कलाल/पूनम चंद जी तथा 11 अगस्त को श्री देवा जी पूछड़ सहित अन्य भक्तजनों द्वारा प्रसाद व्यवस्था की गई है।

जारी सूची के अनुसार 13 अगस्त को श्री रमेश जी सुथार (केशरियाजी वाले), 14 अगस्त को श्री रमेश जी वान्गारिया/लालू जी, 15 अगस्त को श्री भंवर जी भराड़ा/नोला जी, 16 अगस्त को श्री मगन जी सुथार/चंपा लाल जी, 17 अगस्त को श्री उदा जी पूछड़ एवं श्री उकार जी कुम्हार, 18 अगस्त को श्री रमेश जी कुम्हार/नारायण जी, 19 अगस्त को श्री उदा जी खिंगर तथा 20 अगस्त को श्री सोहन जी वांगरिया/देवा जी द्वारा प्रसाद व्यवस्था निर्धारित है।

इसके अलावा 24 अगस्त को श्री नारायण जी सुथार/ढोला जी, 25 अगस्त को श्री इन्दर जी लोहार/डालू जी तथा 26 अगस्त को श्री भगवती भाई तेली/हीरा लाल जी के नाम प्रसाद व्यवस्था के लिए दर्ज हैं। सूची में 21 से 23 अगस्त तथा 27 अगस्त से 1 सितंबर तक की तिथियां भी शामिल हैं। समिति ने श्रावण मास के इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सत्संग एवं भक्ति का लाभ लेने का आह्वान किया है।