रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। झाड़ोल ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरन में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशा मैडम ने की। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक साथियों का पेन, उपरना एवं गिफ्ट कार्ड भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा किए गए सम्मान से शिक्षक भी अभिभूत नजर आए। मंच संचालन छात्रा नीतू कुंवर ने प्रभावी ढंग से किया।
वहीं जन्माष्टमी पर्व को लेकर भी विद्यालय में उत्साह नजर आया। सभी शिक्षक साथियों की ओर से विद्यार्थियों को केले, बिस्किट एवं सेब वितरित किए गए। बच्चों ने प्रसाद स्वरूप फल एवं खाद्य सामग्री पाकर खुशी जताई। शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी का यह संयुक्त आयोजन विद्यालय में शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के सुंदर संगम का संदेश दे गया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यापक ख्यालीलाल मेघवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
