रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शिक्षकों के सम्मान का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। LIC के विकास अधिकारी निरंजन दरंगा एवं स्टार अभिकर्ता गोपाल कुमावत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तान जी का खेरवाड़ा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुणावतों का खेड़ा पहुंचकर विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर पटेल समाज झालावाड़ के अध्यक्ष प्रकाश पटेल, पुष्कर गोरणा, सहायक लेखा अधिकारी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को राष्ट्र की भावी पीढ़ी का निर्माता बताते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान LIC उदयपुर के स्टार अभिकर्ता गोपाल कुमावत द्वारा शिक्षकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकगण अभिभूत नजर आए और LIC की इस पहल की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्यों सहित आनंदी गरासिया एवं अमरचंद पटेल ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए शिक्षकों के सम्मान की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
LIC की 70वीं वर्षगांठ पर शिक्षकों के सम्मान की यह पहल केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा, शिक्षक और समाज के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश बनकर सामने आई।
