गजेन्द्र पूर्बिया पर फिर जताया भरोसा, निर्विरोध बने झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष
Total Views : 494
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

झाड़ोल। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण के झाड़ोल ब्लॉक की ओर से रविवार को स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम झाड़ोल स्थित महाकाली मंदिर के पास परिसर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती का जोरदार संदेश देखने को मिला। समारोह की सबसे अहम उपलब्धि रही कि गजेन्द्र पूर्बिया को एक बार फिर सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।


गजेन्द्र पूर्बिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों ने संगठन की मजबूती के साथ-साथ नर्सेज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान नर्सिंग संवर्ग के हक, मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। गजेन्द्र पूर्बिया के नेतृत्व पर साथियों ने दोबारा विश्वास जताकर संगठन में उनके प्रभावी नेतृत्व पर मुहर लगा दी।


कार्यक्रम में झाड़ोल ब्लॉक को लेकर संगठनात्मक निर्णयों को प्रमुखता दी गई। जिला अध्यक्ष कुंदन मेनारिया के नेतृत्व मे झाड़ोल ब्लॉक से गजेन्द्र पूर्बिया को पुनः अध्यक्ष तथा सोनल सिस्टर को उपाध्यक्ष चुना गया। नर्सिंग अधिकारियों ने गजेन्द्र पूर्बिया के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने तथा नर्सेज के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।


इसके बाद फलासिया ब्लॉक के संगठनात्मक गठन को लेकर चर्चा हुई। झाड़ोल से फलासिया ब्लॉक अलग होने के बाद जिला अध्यक्ष कुंदन मेनारिया द्वारा फलासिया ब्लॉक के नए अध्यक्ष के रूप में निर्मल भगोरा को तथा उपाध्यक्ष पद पर शर्मिला पानेरी सिस्टर को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


समारोह में झाड़ोल एवं फलासिया ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान ऋषभदेव घटना की निंदा करते हुए नर्सेज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगठन की एकता, नर्सेज के हक, मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की एक स्वर में आवाज उठी।


कार्यक्रम में झाड़ोल बीसीएमओ डॉ. धर्मेंद्र गरासिया, फलासिया ब्लॉक से डॉ. मुकेश गरासिया, नर्सेज एसोसिएशन जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया, सेवानिवृत्त वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी चुन्नीलाल मेघवाल, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी लक्ष्मण, रामलाल, रोशन कलाल, भीण्डर ब्लॉक अध्यक्ष बंशीलाल, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पालीवाल, मावली ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम, ऋषभदेव अध्यक्ष उमेश, जिला सचिव महेश लोहार, जिला खेल मंत्री प्रवीण लोहार, नर्सेज नेता अतुल, डीएच भीण्डर, जिला मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल, प्रेम मेनारिया, शिवराम, नरेश पूर्बिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।


समापन अवसर पर गजेन्द्र कुमार पूर्बिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण ने समारोह में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं नर्सिंग अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। गजेन्द्र पूर्बिया के निर्विरोध पुनर्निर्वाचन से झाड़ोल ब्लॉक में संगठन की एकजुटता और उनके नेतृत्व पर नर्सिंग अधिकारियों के भरोसे की तस्वीर साफ नजर आई।