एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
उदयपुर संभाग की संभाग टोली बैठक प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के सानिध्य में संपन्न
मंगलवाड़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा उदयपुर संभाग की संभाग टोली बैठक रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंगलवाड़ में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता संभाग उपाध्यक्ष पूरण मल लौहार ने की। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता संपर्क एवं संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन सहित आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने संगठन के सुचारू संचालन के लिए संकुल स्तर तक प्रवास करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ’ और ‘प्रभावी प्रार्थना सभा’ कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालयों में अपेक्षित परिवर्तन लाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने समाज परिवर्तन के लिए नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, स्वच्छ भारत अभियान और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण जैसे अभियानों के प्रभावी प्रसार का आह्वान किया।
प्रदेश संयुक्त मंत्री पुरोहित ने संगठन के कार्यक्रमों को योजनानुसार आयोजित करने तथा कार्यकर्ताओं से पूर्ण समय और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में खंड एवं जिला साधारण सभा के आयोजन एवं कार्यों की समीक्षा, जिला सम्मेलनों, संत रविदास जी व्याख्यान कार्यक्रम, संभाग के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्य तथा आगामी प्रवास की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, वीणा वैष्णव, विभाग संगठन मंत्री नारायण सिंह चुण्डावत, देवीलाल पटेल, डूंगला खंड अध्यक्ष गोवर्धन लाल शर्मा एवं मंत्री सुरेश चंद्र लोहार सहित संभाग टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
