रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं ओबीसी समाज से निर्वाचित पार्षदों के सम्मान को लेकर सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रस्ट की ओर से अक्टूबर माह में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समारोह की तारीख और स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
माली कॉलोनी स्थित महिला प्रदेश कार्यालय में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष लोकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ट्रस्ट की आगामी गतिविधियों के साथ संगठनात्मक एवं वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थापक दिनेश माली एवं प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि बैठक में नगर निगम उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर तथा ओबीसी समाज से निर्वाचित पार्षदों के सम्मान का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में ट्रस्ट की पिछले तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष बालकृष्ण सुहालका ने ट्रस्ट की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर प्रदेश महिला अध्यक्ष मणिबेन पटेल एवं संरक्षक डॉ. सुनीता सुहालका ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं भेरूलाल कलाल ने समारोह की प्रस्तावित रूपरेखा प्रस्तुत की। संरक्षक भंवरलाल सुहालका ने बताया कि सम्मान समारोह की अंतिम तारीख एवं आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी।
बैठक का संचालन सचिव राजेंद्र सेन ने किया। इस दौरान संस्थापक दिनेश माली, संरक्षक भंवरलाल सुहालका, अध्यक्ष लोकेश चौधरी, प्रवक्ता नरेश पूर्बिया, भेरूलाल कलाल, सचिव राजेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण सुहालका, मंत्री किसन राव एवं डीपी लक्ष्कार मौजूद रहे।
महिला संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मणिबेन पटेल, संरक्षक डॉ. सुनीता सुहालका, प्रदेश महामंत्री शर्मिला माली, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू सुथार, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा ट्रेलर, प्रदेश संगठन मंत्री अर्चना भाटी, प्रदेश सह संगठन मंत्री रमीला गुर्जर, कोषाध्यक्ष गंगा देवी माली एवं सह कोषाध्यक्ष तुलसी अहीर ने बैठक में भाग लिया। अंत में मणिबेन पटेल ने सभी का आभार जताया।
सम्मान समारोह को लेकर अब नजर अक्टूबर पर है। ट्रस्ट के इस निर्णय से नवनिर्वाचित ओबीसी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर सम्मानित करने की तैयारी सामने आई है। तारीख और स्थान की घोषणा के बाद समारोह की विस्तृत रूपरेखा स्पष्ट होगी।
