एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
थोबावाड़ा। थोबावाड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित सरपंच नाथू लाल वडेरा का कार्यग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार को ग्राम पंचायत भवन / अटल सेवा केंद्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में प्रातः 11:15 बजे सरपंच नाथू लाल वडेरा एवं उपसरपंच हेमंत गिरी गोस्वामी ने विधिवत रूप से सरपंच एवं उपसरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने सरपंच,उपसरपंच एवं समस्त वार्डपंचों फूल कंवर/महेंद्र सिंह सोलंकी,मांगी लाल पटेल,राजदीप सिंह सोलंकी,प्रेमी बाई,मोवनी बाई एवं वसाराम वडेरा को कार्यग्रहण करवाया..
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओगणा तखत सिंह सोलंकी,पूर्व सरपंच भंवर लाल परमार,भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विजय पूर्बिया, कन्हैया लाल पूर्बिया,पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री रेवंत जैन, हर्षित होल,कुलदीप सिंह सोलंकी,रोहन लोहार,भेरू लाल सुथार,गंगाराम लोहार,मोहनलाल सुथार,लैंप्स अध्यक्ष रतन सिंह सोलंकी,मंडल उपाध्यक्ष तोलाराम मेघवाल,रूप सिंह सोलंकी,गोर्धन सिंह सोलंकी, महेन्द्र सिंह सोलंकी,पर्वत सिंह सोलंकी,गजेंद्र सिंह सोलंकी सहित गांव के गणमान्य नागरिक, बड़े-बुजुर्ग, युवा साथी, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच नाथू लाल वडेरा एवं उपसरपंच हेमंत गिरी गोस्वामी ने कहा कि, "आप सभी ने जो विश्वास और आशीर्वाद हमे दिया है, हम उसे कभी टूटने नहीं देंगे। थोबावाड़ा के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, पानी, सड़क और स्वच्छता के लिए हम हमेशा समर्पित रहेंगे। गांव का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।"
उन्होंने पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मतदान करने के लिए समस्त मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
