एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी ने बोहड़ा गणेश मंदिर के पुरोहितों सहित शहर विधायक ताराचंद जी को बनाया हित चिंतक
उदयपुर। विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रांत द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के विचारों और सेवा कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी ने उदयपुर प्रवास के दौरान अभियान में सहभागिता करते हुए अनेक लोगों को हित चिंतक बनाया।
अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम उदयपुर के प्रसिद्ध बोहड़ा गणेश जी मंदिर में पहुंचकर मंदिर के पुरोहितों एवं स्थानीय नागरिकों से संपर्क किया तथा उन्हें विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक अभियान से जोड़ते हुए हित चिंतक बनाया। इस अवसर पर आनंद जी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संगठनात्मक कार्यों को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। हित चिंतक अभियान समाज के लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसके पश्चात क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी ने उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जी को भी हित चिंतक बनाया। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री कौशल जी, प्रांत सह मंत्री सुंदर जी, प्रांत कोषाध्यक्ष सुखलाल जी, महानगर बजरंग दल संयोजक अजय जी सह सयोजक पंकज गुर्जर सहित विश्व हिन्दू परिषद के सह संपर्क प्रमुख निखिल रांका मयंक जी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी उदयपुर महानगर प्रचार प्रमुख डॉ चंद्र प्रकाश देखावत ने दी सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
