संविधान दिवस एवं मतदाता जागरूकता के तहत विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित
Total Views : 81
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

20 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

झाड़ोल संविधान दिवस एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, झाड़ोल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 की गुंजन मेघवाल ने प्रथम, वंदना हिमात ने द्वितीय तथा सोनाक्षी मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 के काव्याश जोशी प्रथम, कक्षा 8 की हर्षिता परमार द्वितिय तथा कक्षा 8 की आंचल शुक्ल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मिलाल कटारा ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित होती है। विद्यार्थियों को संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी मिलती है तथा वे भविष्य में एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित होते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के सामाजिक विभाग के श्री प्रताप सिंह बाघेला एवं श्री मनन द्विवेदी के द्वारा आयोजित किया गया |

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित करना रहा।