बिछीवाड़ा में खेत बचाओ अभियान (रबी) का आयोजन, 60 किसानों ने लिया भाग
Total Views : 149
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24 गजेन्द्र/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

फलासिया । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर की ओर से फलासिया तहसील क्षेत्र के बिछीवाड़ा गांव में खेत बचाओ अभियान (रबी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 60 किसानों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में डॉ. रोशन लाल मीना, वरिष्ठ वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) एवं डॉ. बृजेश यादव, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) ने किसानों को जैविक खेती के महत्व, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा रबी फसलों में अपनाई जाने वाली विभिन्न कृषि क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फलासिया एफपीओ से सुंदर सिंह गरासिया ने भी किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी।


इस दौरान 11 किसानों को जैव उर्वरक वितरित किए गए। वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती में जैव उर्वरकों के उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. बंशीलाल मीना, प्रमुख, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फतेहलाल भाट, बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत सरपंच किरण देवी, फतेहलाल दामा, वार्ड पंच हरीश भगोरा, अनिल दामा एवं कन्हैयालाल लाल भाट सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।