संपर्क पोर्टल परिवाद की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर नमित मेहता भीम का खेड़ा पहुंचे, डेढ़ किमी पैदल चलकर आश्रम का किया दौरा
Total Views : 236
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

उदयपुर। जनसुनवाई और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त एक परिवाद के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच के लिए भीम का खेड़ा गांव का दौरा किया। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर संबंधित प्रकरण की वास्तविक स्थिति जानी और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर यह भी पूछा कि शिकायत के समाधान से वे संतुष्ट हैं या नहीं।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर मेहता से निकटवर्ती आश्रम का भी अवलोकन करने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति देते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर आश्रम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा की।

जिले के प्रशासनिक मुखिया को अपने बीच पाकर ग्रामीण गद्गद् हो उठे। ग्रामीणों ने कलेक्टर की सादगी और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की। कलेक्टर मेहता ने आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।