पंचायत चुनाव के लिए तो अर्थी में लेटा और श्मशान में पड़ा व्यक्ति भी उठकर बैठ सकता है। - रामेश्वर
Total Views : 343
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

जयपुर/बसी — पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश में माहौल गरमा गया है। इसी बीच बसी क्षेत्र के पालावाला जाटन गांव से एक बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

गांव के पूर्व सरपंच रामेश्वर गोरा (उम्र करीब 86 वर्ष) ने फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक परिचित से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उम्र मायने नहीं रखती, “अर्थी में पड़ा व्यक्ति भी उठकर प्रचार कर सकता है।”

बातचीत के दौरान उन्होंने पात्रता पर टिप्पणी करते हुए कहा—

 “जिनके मूंछें ही नहीं हैं, वो क्या चुनाव लड़ेंगे?”

यह बयान सामने आते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे अनुभव और आत्मविश्वास का प्रतीक बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे अनुचित और व्यक्तिगत टिप्पणी मान रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनावों में हर व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिए और इस तरह की बयानबाजी से चुनावी माहौल प्रभावित होता है।