एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
गांव में मांस-मंदिरा पर रोक, खुले मवेशी छोड़ने और हथियार लेकर घूमने पर भी प्रतिबंध
फलासिया । ग्राम कंथारिया में देवल माता मंदिर परिसर में सामूहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव के लगभग 190 परिवारों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में करीब 275 महिला, पुरुष एवं युवा साथियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच ख्यालीलाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पारगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगलाननामा ननका पारगी, खेमाननामा बंसीलाल पारगी मौजूद रहे।
बैठक में गांव में मुखिया नहीं होने के कारण सर्वसम्मति से श्री भंवरलाल नानाम को नया मुखिया नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सामाजिक परंपराओं और गांव की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि विवाह समारोह में चांदी के 25 तोला की परंपरा रखी जाएगी। इसके साथ ही गांव में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों जैसे ढूंढ उत्सव, घुघरी, विवाह एवं भाजणा आदि में बकरा मांस और मंदिरा (शराब) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।
इसके अलावा गांव में कोई भी व्यक्ति खुले मवेशी नहीं छोड़ेगा, इस पर भी सर्वसम्मति से रोक लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति धारदार हथियार लेकर गांव में घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे गांव से बाहर किया जाएगा।
बैठक में मौतबीराम, रामा डामर, हीरा डामर, प्रभु पारगी, भवरू पारगी, लक्ष्मण पारगी, फकीरचंद पारगी, नको महाराज, सुरेश डूंगरी, मांगीलाल डूंगरी, केसू डूंगरी, प्रभु नानाम, पन्ना भगोरा, लालू बोदर, धर्म बोदर, थावर लकुंबरा, भमरू परमार, धना बोदर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच रूपलाल वाहिया ने किया।
