एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन
उदयपुर, 06 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश पर में जारी ग्राम रथ यात्रा के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में रातों के माध्यम से तेरा विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोगुंदा के ओबरा कलां पंचायत मुख्यालय पर आयोजित संध्या चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया।
जिला परिषद सीईओ विरमा राम ने बताया कि संध्या चौपाल में पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र राठौर , गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती , पूर्व उप प्रमुख पुष्कर तेली, समाजसेवी गजपाल सिंह, उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे, गोगुंदा विकास अधिकारी, तहसीलदार, सायरा विकास अधिकारी सहित समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में एलईडी ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को 13 विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही मनोरंजक तरीके से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राजकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि जिले की सभी 6 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथों के माध्यम से आमजन को अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पषुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं, प्रत्येक ग्राम रथ में एक सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपने सुझाव या समस्याओं को सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
