रिपोर्ट – NP NEWS 24 नेटवर्क गोगुन्दा
गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना भयावह रूप ले लिया कि पत्नी ने पहले पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मजावड़ी गांव की भील बस्ती निवासी उमेश गमेती अपनी पत्नी दुर्गा गमेती के साथ गुरुवार रात एक भजन संध्या कार्यक्रम से घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी दुर्गा ने गुस्से में आकर पति उमेश पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार पति को खून से लथपथ हालत में देखकर दुर्गा घबरा गई। उसे लगा कि उमेश की मौत हो चुकी है। इसी डर और मानसिक तनाव में उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना से पहले दुर्गा ने अपने भाई को एक ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें उसने कहा था -
"मैं मरूंगी और मारूंगी दादा, अलविदा... मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।"
इधर गंभीर रूप से घायल उमेश को परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर श्याम सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे मजावड़ी गांव में मातम पसरा हुआ
