श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रामायण प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Total Views : 416
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

ठाकुर जी संग महारानी तुलसी जी के गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ गोविन्द श्याम नगरी का धार्मिक महामहोत्सव

बिछीवाड़ा। धर्म नगरी श्री गोविन्द श्याम नगरी, बिछीवाड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गणपति स्थापना की गई।

श्री ठाकुर गोविन्द श्याम जी एवं महारानी तुलसी जी के मंगल परिणयोत्सव से पूर्व महिलाओं ने विधि-विधान एवं मंगल गीतों के साथ गणपति स्थापना कर महोत्सव की मंगलमय सफलता की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धालु महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। पूरा वातावरण मंगल गीतों एवं जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

वही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन का आयोजन हुआ। कथा के दौरान बालाजी महाराज द्वारा रामायण के भावुक प्रसंग का सुंदर वर्णन किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम का लक्ष्मण के मूर्छित होने पर विलाप एवं संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को पुनः चेतना में लाने का प्रसंग सुनाया गया। कथा के इस मार्मिक वर्णन को सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

इस दौरान कथा पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनों के साथ तालियां बजाते हुए प्रभु भक्ति में डूबे नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों एवं जयकारों से गूंज उठा।

कथा स्थल एवं आयोजन परिसर को आकर्षक सजावट एवं भगवा रंगों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय दिखाई दे रहा है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।