शिक्षा को मिला सहयोग: रा.उ.मा.वि. तलाई को मिले 80 टेबल-स्टूल सेट
Total Views : 50
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

झाड़ोल। झाड़ोल ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलाई में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए चौकसी हेरियश प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा विद्यालय को 80 टेबल-स्टूल सेट भेंट किए गए। फर्नीचर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य में काफी सुविधा मिलेगी तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक बेहतर बनेगा।

विद्यालय में लंबे समय से विद्यार्थियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में इस सहयोग से विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने भी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कदम बताते हुए संस्था का आभार जताया।

इस महत्वपूर्ण कार्य के पीछे समाजसेवी प्रकाश कपाया की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयासों से विद्यालय को आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि समाज के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी को दूर किया जा सकता है और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश पालीवाल ने चौकसी हेरियश प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर एवं समाजसेवी प्रकाश कपाया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा विद्यालय की अध्ययन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

NP NEWS 24 – सच का सारथी