नवनियुक्त कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षकों का किया सम्मान
Total Views : 115
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल उदयपुर में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन द्वारा वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर चंद्र प्रकाश सिसोदिया एवं विश्वेश्वर त्रिवेदी को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के आधार पर कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर इकाई की ओर से जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में दोनों नवनियुक्त अधिकारियों का पगड़ी, उपरणा, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि चंद्र प्रकाश सिसोदिया एवं विश्वेश्वर त्रिवेदी लंबे समय से नर्सिंग सेवाओं में समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से नर्सिंग व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलेगी तथा अस्पताल की सेवाओं में सुधार होगा।

कार्यक्रम में प्रवीण चरपोटा, सत्यवीर सिंह तंवर, रमेश मीणा, लालचंद ऐचरा, नरेश पूर्बिया, हेमंत आमेटा, नारायण सिंह सिसोदिया, कृष्ण अवतार गुप्ता, गुलाब सेन, प्रमोद भाटी, जगदीश सिसोदिया, दिनेश सिसोदिया, मंगला जोशी, अनील जीनगर, लोकेश आहरी, ओपी मीणा, शाहीन बानू, शर्मिला माली, मुकेश मेघवाल, मनीष भनात, बिंदु सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक बीना चौधरी एवं जितेंद्र भटनागर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।