हरिहर धाम बदराणा में राजेंद्र सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत, विकास कार्यों और 11 लाख की घोषणा से गूंजा जनसभा स्थल
Total Views : 182
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

भगवान हरिहर के दर्शन कर ग्रामीणों से किया संवाद, पटेल समाज की बैठक को भी किया संबोधित

झाड़ोल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बदराणा स्थित हरिहर धाम में भगवान हरिहर के दर्शन कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों, मंदिर समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, देहात जिला प्रवक्ता नीलम राज पुरोहित, वरिष्ठ नेता मनीष पुरोहित, लोकेश जैन, बदराणा सरपंच रेखा देवी लूर, स्थानीय कार्यकर्ता विजय पूर्बिया, अभय सिंह झाला, प्रताप सिंह, सोहन सिंह, राय सिंह झाला, दौलत राम भट्ट, भेरू लाल वेद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिहर मंदिर के पुजारी चंद्रकांत साँचीहर एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से राठौड़ का स्वागत किया। इसके बाद राठौड़ ने भगवान हरिहर के दर्शन कर मंदिर की धार्मिक महत्ता एवं भगवान की लीला के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर सरपंच रेखा देवी लूर ने बदराणा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर अपनी मांगें रखीं। जिस पर राठौड़ ने क्षेत्र में सभी जरूरी विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान बदराणा में आयोजित पटेल समाज की बैठक को भी संबोधित किया गया। इस दौरान राठौड़ ने नोहरे निर्माण हेतु कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी से 11 लाख रुपये दिलाने की घोषणा की। घोषणा के बाद पटेल समाज एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।