झाड़ोल से गुजरात सीमा तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन ग्राम विकास रथ यात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सुनी जन समस्याएं, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Total Views : 52
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

झाड़ोल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ गुरुवार को ग्राम विकास रथ यात्रा के तहत झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुजरात सीमा से सटे विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर ग्राम पंचायत डेया एवं आमड़ा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। राठौड़ के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभा में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि आदिवासी अंचलों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।

इससे पूर्व झाड़ोल मुख्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गायरी एवं जिला प्रवक्ता नीलम राज पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र सिंह राठौड़ का पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय मेहता, भाजपा नेता मनीष पुरोहित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पूर्बिया, एस सी मोर्चा अध्यक्ष राजू निमावत, नथमल जैन, पंकज पंडिया, बदराणा सरपंच रेखा देवी लूर, झाड़ोल सरपंच आशा देवी वडेरा, चंदवास सरपंच गीता देवी, मीडिया प्रभारी जीतू भाई शुक्ला, भावुक जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जैन सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।