एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
"फोटो भेजो, समास्या उठाओ और समाधान पाओ" बना आमजन की उम्मीद, कई समस्याओं का हुआ समाधान
उदयपुर । जिले आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में NP NEWS 24 द्वारा चलाया जा रहा जनहित अभियान "फोटो भेजो, समाधान पाओ" लगातार लोगों की आवाज बनकर उभर रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।
ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप, पेयजल संकट, सड़कों की बदहाल स्थिति, नालियों की समस्या तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को अभियान के तहत समाचारों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है। जहां से कई विभाग सक्रिय हुए और समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्यवाही शुरू की गई।
हाल ही में विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों की खबरें प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है । जिससे ग्रामीणों को राहत भी मिली। कई स्थानों पर लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज जाना पड़ रहा हैं । इसी के उलट समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और व्यवस्था को सुचारू किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं पर कई बार शिकायतें करने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही थी। लेकिन जब मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया तो विभागों ने संज्ञान लिया और समाधान की प्रक्रिया शुरू हुई। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं और अपनी समस्याएं भेज रहे हैं।
जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहा NP NEWS 24
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर छोटी-छोटी समस्याएं समय पर अधिकारियों तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे वे वर्षों तक बनी रहती हैं। NP NEWS 24 का यह अभियान आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत संवाद का माध्यम बनकर सामने आया है। लोगों द्वारा भेजी गई तस्वीरों और सूचनाओं को तथ्यात्मक रूप से प्रकाशित कर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है।
अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि जनहित और सार्वजनिक समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती है। उद्देश्य केवल समस्या को उजागर करना नहीं बल्कि उसके समाधान तक पहुंचना है।
क्या आपके गांव में भी है कोई समस्या?
यदि आपके गांव, वार्ड, ढाणी या मोहल्ले में—
टूटी हुई सड़क
खुली या क्षतिग्रस्त नाली
खराब हैंडपंप या पेयजल संकट
बंद स्ट्रीट लाइट
सार्वजनिक भवन की समस्या
विद्यालय, आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र की समस्या
सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायत या कोई अन्य जनहित का मुद्दा तो अब चुप न रहें।
समस्या की स्पष्ट फोटो लें।
स्थान और समस्या का संक्षिप्त विवरण लिखें।
फोटो और जानकारी NP NEWS 24 को भेजें।
आपकी एक फोटो और एक सूचना आपके गांव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
NP NEWS 24 – सच का सारथी
"आपकी आवाज, प्रशासन तक"
फोटो भेजिए, समस्या उठाइए और समाधान की मुहिम में सहभागी बनिए।
जनहित सर्वोपरि — यही है NP NEWS 24 की प्रतिबद्धता।
