रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल
पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयुनेचुरो हॉस्पिटल परिसर में होगा इंटीग्रेटेड योग शिविर
उदयपुर | पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं योग गुरु स्वामी रामदेव के शिष्य व मुख्य योग केंद्र प्रभारी डॉ परमार्थ देव जी महाराज का निशुल्क इंटीग्रेटेड एक दिवसीय योग शिविर 29 मई शुक्रवार को देबारी स्थित आयुनेचुरो हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 5:30 बजे से 7 बजे तक चलेगा, जिसमें योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शहर भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत, डॉ नारायण सिंह चावड़ा, वैद्य दिलीप सिंह राठौड़ एवं डॉ राजेश टांक की टीम ने माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी कॉलेज एवं मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की मॉर्निंग क्लासों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं आमजन को शिविर में भाग लेने का आमंत्रण दिया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विशेष जानकारी दी जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
NP NEWS 24 - सच का सारथी
