नन्हे कदमों में दिखी बड़ी प्रतिभा समर कैंप में बच्चों ने सीखी आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, डांस, योगा व फायरलेस कुकिंग
Total Views : 27
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल

उदयपुर | भूपालपुरा स्थित किंचिन् किड्स प्री स्कूल एवं चाइल्ड डे केयर में आयोजित समर कैंप बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का बड़ा केंद्र बना हुआ है। कैंप में नन्हे-मुन्ने बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, चेस, डांस, योगा, पिलाटीज़ और फायरलेस कुकिंग जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई-नई प्रतिभाओं को निखार रहे हैं।

संस्था द्वारा वर्ष 2012 से लगातार समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस बार भी बच्चों को बेहतर सीख और व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के लिए 10-10 बच्चों के समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संस्थापिका कृष्णा पानेरी ने बताया कि आज के दौर में शिक्षा के साथ रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई चीजें सीखने की रुचि विकसित करना है।

कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रंग-बिरंगी गतिविधियों के बीच बच्चे खेल-खेल में सीख रहे हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना रहे हैं।