झाड़ोल क्षेत्र के सुल्तानजी का खेरवाड़ा में रात्रि चौपाल एवं किसान सम्मेलन आयोजित
Total Views : 213
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

किसानों ने रखी समस्याएं, मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

झाड़ोल | झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानजी का खेरवाड़ा में मगलवार रात रात्रि चौपाल एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी ने भाग लेकर किसानों, ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई, बिजली, सड़क, पेयजल एवं कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याएं मंत्रियों के समक्ष रखीं। इस पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।


पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने किसानों को कृषि योजनाओं, फसल बीमा, उन्नत खेती एवं सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।


इस अवसर पर भाजपा नेता शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, प्रमोद सामर , जया मीणा 

 पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, मुकेश माली, मंडल प्रतिनिधि भोपाल सिंह शक्तावत, झाडोल मण्डल अध्यक्ष शंकर गायरी, ओगणा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह सोलंकी, फलासिया मण्डल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय मेहता, दलीचंद डांगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


NP NEWS 24 - सच का सारथी