पेंशनर्स का फूटा गुस्सा: RGHS को निजी कंपनी को सौंपने के विरोध में झाडोल SDM को सौंपा ज्ञापन
Total Views : 138
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल

​अधिवेशन और नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को लेकर भी बैठक में बनी रणनीति, बड़ी संख्या में जुटे वरिष्ठ सदस्य

​झाडोल। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत मिलने वाली निशुल्क चिकित्सा सुविधा को निजी बीमा कंपनी के हाथों में सौंपने के सरकारी प्रयास का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा झाडोल की एक आवश्यक बैठक पेंशनर्स भवन में आयोजित की गई। बैठक में सरकार के इस कदम पर गहरी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) झाडोल को ज्ञापन सौंपा गया।

​कैशलेस सुविधा पर संकट का आरोप

​उपशाखा अध्यक्ष नारायण लाल पुजारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि RGHS के तहत वर्तमान में अनुमोदित चिकित्सालयों और फार्मा स्टोर्स के माध्यम से पेंशनर्स को सुचारू रूप से निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। इसे किसी निजी बीमा कंपनी को सौंपने से पेंशनर्स के हितों को नुकसान होगा और व्यवस्था जटिल हो जाएगी। पेंशनर्स ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

​भवन उद्घाटन और अधिवेशन की तैयारी

​चिकित्सा मुद्दों के अलावा बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दो मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए:

​भवन का उद्घाटन: झाडोल स्थित नवनिर्मित पेंशनर्स भवन का जल्द ही भव्य उद्घाटन करवाया जाएगा।

​अधिवेशन का आयोजन: संगठन की मजबूती के लिए आगामी दिनों में एक विशाल पेंशनर्स अधिवेशन रखने का निर्णय लिया गया।

​वरिष्ठ जन रहे मौजूद

​इस अवसर पर पेंशनर्स समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा शंकर जोशी, पन्नालाल जैन, पन्नालाल मेघवाल, राम सिंह झाला, नेहरू लाल पडिया, दिलीप जैन, डालचंद पालीवाल, रोशन लाल जैन, जीवनलाल मेघवाल, हरिराम मेघवाल, कालू लाल जोशी सहित उपशाखा के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

​मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर सिंह पवार द्वारा किया गया।