एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
उदयपुर जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन को कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार गांव और ढाणियों की समस्याएं संबंधित विभागों तक समय पर नहीं पहुंच पातीं, जिसके कारण आमजन को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को जनहित के मुद्दे के रूप में सामने लाने और संबंधित विभागों तक पहुंचाने के उद्देश्य से NP NEWS 24 द्वारा “फोटो डालो, समस्या उठाओ” विशेष जनजागरण अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के माध्यम से उदयपुर जिले के सभी गांवों, ढाणियों, पंचायत क्षेत्रों और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के नागरिक अब अपने क्षेत्र की समस्याओं की फोटो, वीडियो और जानकारी सीधे भेज सकेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की आवाज को एक मंच प्रदान करना और उनकी समस्याओं को प्रशासन एवं संबंधित विभागों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर टूटी सड़कें, पेयजल संकट, बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर, गंदगी, जल निकासी की समस्या, बंद नालियां, स्ट्रीट लाइट की कमी, विद्यालयों की समस्याएं, चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, सार्वजनिक स्थानों की अव्यवस्था, सरकारी योजनाओं में अनियमितताएं तथा अन्य मूलभूत समस्याएं देखने को मिलती हैं। कई बार ऐसी समस्याएं वर्षों तक बनी रहती हैं, क्योंकि वे उचित स्तर तक नहीं पहुंच पातीं।
इसी को ध्यान में रखते हुए NP NEWS 24 ने नागरिकों को सीधे जोड़ने का प्रयास किया है। अब किसी भी गांव, कस्बे या ढाणी का व्यक्ति अपने मोबाइल से समस्या की फोटो लेकर उसके साथ स्थान और संक्षिप्त जानकारी भेज सकता है। प्राप्त जानकारी को समाचार के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा और संबंधित विभागों व प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान से जुड़ने के लिए नागरिकों को अपनी समस्या से संबंधित निम्न जानकारी भेजनी होगी—
समस्या की स्पष्ट फोटो या वीडियो
समस्या का स्थान (गांव, पंचायत, क्षेत्र)
समस्या का संक्षिप्त विवरण
भेजने वाले का नाम और मोबाइल नंबर
इस अभियान का उद्देश्य केवल समस्या दिखाना नहीं, बल्कि समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना है ताकि क्षेत्र के विकास में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
NP NEWS 24 का मानना है कि एक छोटी सी पहल भी बड़े बदलाव का कारण बन सकती है। यदि नागरिक जागरूक होकर अपनी समस्याएं सामने रखें तो प्रशासन और समाज के सहयोग से उनका समाधान अधिक प्रभावी तरीके से संभव हो सकता है।
NP NEWS 24 संदेश:
“आपकी आवाज, हमारी जिम्मेदारी”
“आपकी समस्या, हमारी प्राथमिकता”
