एमबी चिकित्सालय उदयपुर में खुशी की लहर नर्सिंग अधीक्षक बनने पर जितेंद्र भटनागर और ओमप्रकाश जोशी का भव्य स्वागत
Total Views : 110
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल

उदयपुर। एमबी चिकित्सालय में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत जितेंद्र भटनागर एवं ओमप्रकाश जोशी के नर्सिंग अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर नर्सिंग कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर इकाई की ओर से दोनों अधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नवपदोन्नत नर्सिंग अधीक्षकों को उपरणा ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य नर्सिंग अधीक्षक बिना चौधरी एवं कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक विश्वेश्वर त्रिवेदी रहे। अतिथियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति नर्सिंग सेवा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है तथा इससे अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

समारोह में संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मीणा, जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, ओमप्रकाश मीणा, मनीष भनात, मुकेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान साथियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।