एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
फलासिया। पंचायत समिति फलासिया क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून 2026 को "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" विषय पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पंचायत समिति फलासिया के विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा द्वारा सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत विषय पर चर्चा के लिए 5 जून को विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में पंचायत समिति क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा ने निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना की जाए।
पंचायत समिति फलासिया द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
