OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर प्रेमचंद लोहार का किया सम्मान, मित्र मंडल ने दी शुभकामनाएं
Total Views : 64
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24 गजेन्द्र/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त होने पर प्रेमचंद लोहार का क्षेत्र के मित्र मंडल एवं समाजजनों द्वारा उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान साथियों ने माल्यार्पण कर एवं शुभकामनाएं देकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद लोहार लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाज के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यशैली एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।


इस अवसर पर मित्र मंडल के संरक्षक अम्बालाल लोहार, वर्दीचंद लोहार, अध्यक्ष हमेरिलाल लोहार, दिनेश लोहार, हेमराज लोहार, मन्नालाल लोहार, सत्येंद्र लोहार, आशीष लोहार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रेमचंद लोहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।


प्रेमचंद लोहार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा समाज और संगठन के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।